Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधायक ने सुनी जन समस्या और पचास से अधिक गांव को बांटी विधायक नीधि… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । प्रखंड के डामटा के अंतर्गत विधायक पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एक शिविर आयोजित किया जिसमें विधायक ने जन समस्याओं को सुना और जनता के सुझाव मांगे।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपनी घोषणा में सम्मिलित विधायक नीधि की घोषणा के पत्र सार्वजनिक तौर पर वितरण किये,जिसकी विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृति की लागत दो करोड़ से अधिक है।
मालूम हो कि विधायक ने बीते तीन सालों में नौगांव के डामटा और बर्निगाड़ क्षेत्र में जो घोषणा हुई थी उसके पत्र पचास से अधिक गांव के प्रतिनिधियों को निर्गत किये।
विधायक ने बताया कि बर्नीगाड़ डीग्री कालेज शिलान्यास जल्द होगा जिससे यमुना घाटी के युवाओं प्रगती होगी,विकास हमारे एजेंडे में
2027तक विकास हर गांव पंहुचेगा और पुरोला को एक नंबर की विधानसभा बनानी है।
विधायक ने बताया कि लगभग अभी नौ सड़कों के डीपीआर शासन को भेजें हैं,जिसकी स्वीकृती जल्द होने वाली है।
कार्यक्रम में मंडल अनिल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,कुलानंद नौटियाल,चमन चौहान, दयाराम थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान,किरन रावत, सरदार राणा, वचन लाल, घनश्याम, जयेंद्र राणा, जयवीर सिंह ,देव बडोनी, सुदेश बडोनी,सहित दर्जनों ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल बंद मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का  किया पुनः शुभारंभ

admin

उत्तरकाशी:माँ भगवती के सानिध्य में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया रवांई शरदोत्सव विकास मेला बड़कोट का शुभारंभ

admin

बड़कोट यमुनाघाटी में भूकंप के झटके ,दहशत में लोग

admin

You cannot copy content of this page