Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट : यमुनाघाटी में फल-फूल रहा नशे का कारोबार, सामाजिक संगठनों ने जताई चिंता… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट।यमुनाघाटी व नगर पालिका क्षेत्र में नशे का कारोबार दिन-प्रतिदिन पैर पसारता जा रहा है। आरोप है कि यमुनाघाटी में यह धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। नशेड़ियों का हुड़दंग अब आम जनमानस के लिए नासूर बनता जा रहा है। नगर पालिका बड़कोट की गलियों में नशेड़ी खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।

 

नगर के सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से हस्तक्षेप कर नशा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संगठनों का कहना है कि शराब के साथ-साथ सूखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है।

 

सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन नशा कारोबारियों पर सख्त शिकंजा कसे और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए।

 

इधर, थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पुरोला ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं कानूनी मुश्किलें,पढ़े विस्तार से…

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी- भारी बारिश को देखते हुए कल 13 अगस्त को सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

सनसनी।युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को दी तहरीर.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page