Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:- यमुनाघाटी में चार स्टोन क्रेशर सीज, एक पर कार्रवाई नहीं – मालिकों में हड़कंप

बड़कोट।
यमुनाघाटी क्षेत्र में खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चार स्टोन क्रेशर सीज कर दिए गए, जबकि रवांडा खरादी स्थित एक क्रेशर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई की खबर से क्रेशर मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजोरी(बर्निगाड़),जट्टा (नौगांव), पौटी पुल और टटाउ (बड़कोट) क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रेशरों पर छापामारी की गई। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन व क्षमता से अधिक या कम रोड़ी-बजरी का माप मिलने पर विभागीय टीम ने उन्हें सीज कर दिया।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर चार क्रेशरों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। जबकि खरादी के पास रवांडा स्टोन क्रेशर पर माप लगभग सही पाया गया। कार्यवाही के दौरान जिला खनन अधिकारी भी मौजूद रहे।

यमुनोत्री Express ब्यूरो

Related posts

भारतीय जनता पार्टी बालावाला मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शुभारंभ

admin

बड़कोट कोतवाली में भावभीनी विदाई: “यंग मैन” सफरी लाल 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त,पढ़े….

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया”*,पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page