Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेंट मैरी विद्यालय पौन्टी, बड़कोट में बैंड कैंपिंग समारोह सम्पन्न… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट।सेंट मैरी स्कूल, पौन्टी में बड़े उत्साह और गर्व के साथ भव्य बैंड कैंपिंग समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय में चल रहे दस दिवसीय बैंड सेट प्रशिक्षण के सफल समापन पर हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

प्रशिक्षण के लिए विद्यालय प्रबंधन ने विशेष रूप से पंजाब से प्रशिक्षक श्री जोसेफ बशीर को आमंत्रित किया था। समापन अवसर पर बच्चों ने सीखी हुई ताल और धुनों का मनमोहक प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब छात्रों को टोपी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो स्कूल बैंड में उनकी आधिकारिक भर्ती का प्रतीक बना। यह सम्मान छात्रों के लिए उपलब्धि होने के साथ ही अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी साबित हुआ।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षक श्री जोसेफ बशीर को उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर जोजी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संगीत के प्रति रुचि का विकास हुआ है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमुनाघाटी ट्रैफिक इंचार्ज दरोगा वीरेंद्र सिंह पंवार और विशिष्ट अतिथि एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ध्यान सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधक फादर डॉक्टर जोजी, प्रधानाचार्या सिस्टर एनसीटा, अभिभावक और समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के वाहक हैं :-नेहा जोशी

Jp Bahuguna

तिलाड़ी शहीद स्थल से कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई ।मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी करते 02 युवकों को किया दबोचा, स्कूटी से कर रहे थे चरस की तस्करी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page