Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप हुई तालाबंदी और धरना प्रदर्शन… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महा विद्यालय टटाउ बड़कोट में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने परीक्षा मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी को लेकर तालाबन्दी करते हुए धरना शुरू कर दिया है । छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद कुछ छात्रों को ‘अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि उनके पास परीक्षा में सम्मिलित होने के प्रमाण भी उपलब्ध हैं।, कुछ छात्रों को शून्य अंक प्रदान किए गए है,जबकि विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षा में भाग लेते रहे हैं और उनकी तैयारी भी संतोषजनक थी। उन्होंने बताया कि अनेक छात्र-छात्राओं को एक साथ कई विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, जो कि सामान्य परिस्थितियों में संभावित नहीं लगता। इससे यह प्रतीव होता है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है। उन्होंने कहा कि क्वालीफाइंग पेपर में भी अधिकांश छात्रों को नॉट क्वालीफाई दिखाया गया है, जिससे उनके प्रशैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री और कुलपति से उक्त प्रकरण में कार्यवाही की मांग की है उन्होंने कार्यवाही न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष जगवीर जयाड़ा,पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनी तोमर, सम्पत बहुगुणा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड- कोरोना से आज हुई 122 लोगो की मौत, कोरोना मरीजो की संख्या राज्य में पहुँची 186772

admin

15 NDRF टीम भवाली द्वारा “हरेला पर्व” के उपलक्ष्य में लड़ियाकांठा और भवाली फॉरेस्ट रेंज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, राज्य में शोक की लहर, एक्स सी एम ने व्यक्त की शोक संवेदना

admin

You cannot copy content of this page