Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जन जागरूकता शिविर दी महत्वपूर्ण जानकारियां…. पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अनुपालन में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी गुरुबख्श सिंह के निर्देशानुसार सचिव सचिन कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रौद्योगिक संस्थान बौन तहसील डुण्डा उत्तरकाशी में विधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सचिव द्वारा छात्रों को लोकतंत्र की विशेषतायें बताये हुये उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी, साथ ही उपस्थित छात्रों को कानून के शासन का महत्व, जबावदेही संस्थाओं की जिम्मेदारी आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी।

 

उक्त अवसर पर शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए, उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य न्याय चला निर्धन की ओर के बारे में बताया गया ताकि न्याय पर सब की पहुँच हो सकें। भारत में विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर पर कार्यरत है। ए.डी.आर भवन में फन्ट कार्यलय कार्यरत है, जहां पर रिटेनर अधिवक्ता व पी०एल०वी० द्वारा लोगो को विधिक सहायता/जानकारी नियमित रूप से प्रदान की जाती है। कोई भी पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। पात्र व्यक्ति जो अपने वाद की पैरवी करने हेतु अधिवक्ता रखने में असमर्थ हैं, वे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निःशुल्क अधिवक्ता का लाभ प्राप्त कर सकते है, साथ ही नशा उन्मूलन, साईबर काईम एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गयी।

 

उक्त शिविर में सचिन कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी, अभयराज सिंह बिष्ट पैनल अधिवक्ता, संस्था के निदेशक एच. एस. भदौरिया, अन्य शिक्षक, ग्राम प्रधान बौन, पराविधिक कार्यकर्ता (PLV) व प्रौद्योगिक संस्थान बौन के छात्र/छात्राओं आदि द्वारा प्रतिभाग किया एवं उक्त शिविर में लगभग 250 से अधिक लोग उपस्थित हुये।

Related posts

Uttarkashi:,जमीन पर विकास कार्यों की थाह के अलावा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने मे सफल रहे धामी,जनता दरबार और खेत खलिहानों के रुख से दिया राज्य सरकार जनता के द्वार का संदेश

Jp Bahuguna

दुखद खबर:उत्तरकाशी के बड़कोट में शिक्षिका की हार्ट अटैक से मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

admin

सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण पर बनी सहमति, बड़कोट बाजार से सड़क ले जाने का निर्णय….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page