Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव में भारी बारिश ने मचाई तबाही दर्जनों परिवारों पर मंडराया खतरा… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव/बड़कोट।ऊपरी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से नौगांव के आसपास के गदेरे उफान पर आ गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सेबरी क्षेत्र में हुई अति वृष्टि से मुराड़ी खड्ड, नौगांव मार्केट खड्ड, देवलसारी खड्ड और शौली खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इधर नौगॉव गाँव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

 

जबकि देवलसारी खड्ड में एक मकान मलबे में दब गया, हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व फायर स्टेशन के जवान मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए।

बड़कोट तहसीलदार रैनु सैनी सहित पुलिस बल और बचाव दल भी मौके पर मौजूद हैं और पिडि़तो की मदद कर रहे हैं।

Related posts

इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है- मुख्यमंत्री

admin

आस्था। मंजियाली गांव में हुआ भव्य ध्याणि मैती मिलन समारोह,मां काली को भेंट किया चांदी का छत्र.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने राजकीय महा विद्यालय टटाउ बड़कोट में किया दो दिनों तक निरीक्षण ,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page