Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी- बारिश का कहर, पीएमजीएसवाई की सड़क धसी, खतरा बढ़ा

https://www.facebook.com/share/r/17NzBYrxqg/

बड़कोट( उत्तरकाशी )
लगातार हो रही बारिश से जनपद में जगह-जगह भूस्खलन और भूधसाव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बड़कोट-उपराड़ी मोटर मार्ग पर चक्र गांव के पास करीब 25 मीटर से अधिक हिस्सा धंस जाने से आवाजाही ठप हो गई है। इससे आसपास के कई भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत साडा-उपराड़ी गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की यह सड़क कई जगह से खतरे में आ चुकी है। लोनिवि गेस्ट हाउस के पास भी कई मकानों में दरारें चौड़ी हो गई हैं। पूर्व प्रधान शांति बेलवाल, विनोद, चन्द्रमोहन व अनिल कंडवाल ने बताया कि यह सड़क कई सालों से भूधसाव की चपेट में है। विभाग को बार-बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन अब तक स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि मोटर मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाए।

इधर, नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने सुबह मौके का निरीक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने कहा कि सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ भवनों को भी खतरा हो गया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था।बड़कोट नगर व्यापार मंडल में होगा 26अगस्त से होगा भव्य वायु पुराण तैयारियों में जुटा व्यापार मंडल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महिला मोर्चा ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया,पढ़े पूरी खबर…….

admin

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

admin

You cannot copy content of this page