Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं की फौज के साथ नेताओं को दी जिम्मेदारी… पढ़ें

पुरोला /अरविन्द थपलियाल। पुरोला विधानसभा में सभी 187 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज को झोंक दिया।
पुरोला विधानसभा के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर गांव जाकर वोट मांग रहे हैं।।
पुरोला विधानसभा में विधायक दुर्गेश्वर लाल के साथ साथ पूर्व विधायक मालचंद और पूर्व विधायक राजेश जुवांठा और उनके समर्थकों को अलग अलग मंडलों में भेजा गया।
वहीं पूर्व विधायक और राज्य सरकार में दर्जाधारी मंत्री राजकुमार को भी प्रचार में लगाया है।
पुरोला विधानसभा के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछली लोकसभा में पुरोला विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी 8 हजार वोटों से आगे रहीं थीं, इस बार 28 हजार वोटों से आगे रहेंगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
पुरोला विधानसभा के प्रभारी ने अलग अलग मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए पूर्व विधायक श्री राजेश जुवांठा जी के नेतृत्व में वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र के संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को लगाया गया हैं।
जहां एक और भाटिया, कृष्णा, नौगांव मंडल में विभिन्न गांवों के साथ साथ आज नौगांव बाजार में भव्य रोड़ शो में विधायक दुर्गेश्वर लाल और पूर्व विधायक मालचंद ने मोर्चा संभाला तो वहीं दूसरी ओर मोरी मंडल के क्षेत्र खरसाड़ी गांव, डोभाल गांव , देवजानी, डांडा गांव और मोरी के नैटवाड़ में पूर्व विधायक राजेश जुवांठा ने मोर्चा संभाला।
इधर पुरोला विधानसभा के नौगांव डामटा बर्रनीगाड़ में विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी प्रचार में उतारा है।
पुरोला विधानसभा के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट बाबा बौखनाग की धरती भाटिया से लेकर पोखु देवता, कर्ण महाराज की धरती देवरा, 4 महासू की धरती से लेकर भगवान रघुनाथ जी की धरती रंवाई में बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने की अपील के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के प्रचार प्रसार में और तीसरी बार प्रधानमंत्री जी को जिताने के लिए आज मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, सह संयोजक आनंदी राणा, पूर्व अध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला मंत्री हरिमोहन सिंह, जगमोहन चंद प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, कमला राणा जिला उपाध्यक्ष, विजय रावत किसान मोर्चा, अमिता परमार, मीना रावत, गिरबीर परमार पर्व मंडल अध्यक्ष, जयबीर परमार पूर्व मंडल अध्यक्ष, गोविंद राम नौटियाल, विजयपाल रावत, शांता देवी, सीमा परमार, जोगेंद्र राणा, मंडल महामंत्री प्रताप चौहान, अमित रावत और
गांव देवजानी के पूर्व प्रधान जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री जयराम चौहान जी , पूर्व प्रधान देवजानी सोवेंद्र चौहान , प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान , मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मोरी सुरेश , जयवीर हिमानी , मंडल अध्यक्ष ईश्वान पंवार, सांकरी के मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, पुरोला के मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, डामटा के मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, नौगांव के मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल और उनकी टीम के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेता इस प्रचार प्रसार में शामिल किया गया है।।

Related posts

उत्तरकाशी पंहुची उत्तराखंड में तीसरा मोर्चा की जनचेतना यात्रा और लोगों से की यह अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

थाने में नाबालिका लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, बरामदगी में जुटी पुलिस

admin

सेवानिवृत्त होने पर डायट प्रवक्ता को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page