Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में युवक के साथ हुई मारपीट मामले ने पकड़ा तूल यमुनोत्री विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग बैठे धरने पर…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। बड़कोट गांव के एक युवक के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवक के साथ मारपीट के मामले में शुक्रवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा बड़कोट पुलिस के खिलाफ जुलूज निकालकर प्रदर्शन किया तथा थाने का घेराव किया। जिसके बाद सभी लोगों थाने के आगे सड़क पर धरने पर बैठ गए तथा थानाध्यक्ष को हटाने और युवक के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

मामला बीती 3 सितंबर का है जब बड़कोट गांव के मेले के दौरान रात की पुलिस ने बड़कोट गांव निवासी सुमिल सिंह रावत को पड़कर लाया और उक्त युवक के साथ पुलिस पर मारपीट करने के आरोप का मामला सामने आया। यह मामला तब सामने आया जब उक्त युवक गुरुवार को स्थानीय विधायक संजय डोभाल के आवास पर ग्रामीणों के साथ पहुंचा और रात को युवक के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट करने की आप बीती सुनाई। साथ ही युवक ने बड़कोट उपजिलाधिकारी को भी मारपीट के मामले में पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान स्थानीय विधायक संजय डोभाल ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को फोन कर मामले की जानकारी दी और कहा कि बड़कोट थाना अध्यक्ष के खिलाफ पहले भी मामले सामने आए हैं और जनता उनके स्थानांतरण की मांग कर रही है लिहाज बड़कोट थाना अध्यक्ष को कल सुबह तक बड़कोट से हटाया जाए, नही तो जनता आंदोलन किया जाएगा।

जिसके बाद शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक कोई कार्यवाही नही होने पर विधायक के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा बड़कोट में जुलूस निकाला तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ठीक 11 बजे सभी लोगों ने थाने के आगे सड़क पर बैठ कर धरना देकर प्रदर्शन किया और थाना अध्यक्ष की हटाने औऱ युवक के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

धरने पर बैठे विधायक संजय डोभाल ने कहा है कि बड़कोट थाना अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में पहले से ही नाराजगी है और आये दिन लोगों की शिकायतें मिलती रहती हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों को यहां से हटाया जाना चाहिए।

 

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल,

कपिल रावत, अजबीन पंवार, रविंद सिंह चौहान, जोगेंद्र सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, संजीव राणा, मुकेश राणा, बृजमोहन सिंह, सुरेश असवाल, सिद्धि भट्ट, अविन्द पंवार, बासुदेव डिमरी, मनमोहन, तजबर कलूड़ा, मुलक राज, लोकेश सिंह, आनंद सिंह, संतोष सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related posts

एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए लिया गया संकल्प

admin

केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित*

admin

दुखद:-घास काटने गई महिला नदी में बहने से लापता

admin

You cannot copy content of this page