Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले में राजनैतिक भूंचाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने थामा भाजपा का दामन नेताओं में मची खलबली… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। रामा वार्ड से जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भाजपा का दामन भाजपा मुख्यालय देहरादून में थामा है।

दीपक बिजल्वाण ने रामा वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव लडा़ और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को हराया और फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव लड़ने का दावा किया।

दीपक बिजल्वाण के अध्यक्ष जिला पंचायत के दावे के बाद भाजपा में खलबली मच गई और भाजपा खेमे ने आज बिजल्वाण से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

दीपक बिजल्वाण के भाजपा में आने की सुगबुगाहट जैसे यमुनाघाटी के नेताओं को लगी तो भाजपा सदस्यता नहीं करवाने को लेकर एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर तैयरने लगा जिसमें पूर्व और वर्तमान नेताओं हस्ताक्षर थे, जिसमें लिखा था कि दीपक बिजल्वाण को भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं करवाई जाये।

अब आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म कि भाजपा अध्यक्ष जिला पंचायत कौन होगा और क्या शर्तें होगी।

हांलांकि दीपक बिजल्वाण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय भाजपा की नीतियों का पालन करने की बात जरूर की लेकिन सारे सवाल समय के गर्त में हैं।

Related posts

उत्तरकाशी :पर्वतारोहण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान संस्थान की विशेषज्ञता और उपलब्धियां अद्वितीय:रेखा आर्या

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:-युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , एक की घटना स्थल पर मौत, जबकि 4 लोग हुए घायल ….पढ़े पूरी खबर।

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:मोरी क्षेत्र के स्वीचाण गांव में आग लगने से आवासीय भवन खाक,कुछ मवेशियाँ जिंदा जली

admin

You cannot copy content of this page