Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मोटर मार्ग एक महीने से अधिक दिनों से है बंद, तीन गाँवों का संपर्क है टूटा हुआ,जाने वीडियो में भयाभय मंजर ….

 


बड़कोट उत्तरकाशी
स्यानाचट्टी तिरखली-कुपड़ा मोटर मार्ग पिछले एक महीने से अधिक समय से बाधित पड़ा है। इस मार्ग पर स्थित मोटर पुल की एप्रोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे तीन गाँव—तिरखली, कुपड़ा और गीठ पट्टी—के ग्रामीण बुरी तरह प्रभावित हैं।

इस आपदा से दर्जनों वाहन मार्ग में ही फंस गए हैं। ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी जहाँ प्रभावित हो रही है, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है। नगदी फसलें खेतों में अटकी हैं, लेकिन बाजार तक नहीं पहुँच पा रहीं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है।

पीएमजीएसवाई विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी रोष है। आपदा के एक महीने बाद भी विभाग कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बना सका, जिससे हालात जस के तस बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों सहित खुशपाल सिंह का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। वाहनों के फंसने से आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें इस दुश्वारी से राहत मिल सके।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

देहरादून, उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका,पढ़े पूरी खबर…….

admin

ब्रेकिंग ‌। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जरडा़ खड के पास देर रात पलटी कार किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

Arvind Thapliyal

वंचित अपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाकर समरसता व राष्ट्रहित से देश भक्ति का भाव जगाना सेवा भारती का उद्देश्य है- सेमवाल

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page