Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लोकतंत्र की खूबसूरती भटवाड़ी विकासखण्ड में 98वर्षिय अबली देवी ने किया मतदान…. पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी।भटवाडी़ ब्लाक के नेताला गांव में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने बुजुर्ग मतदाता श्रीमती अबली देवी से मुलाकात की जिनकी उम्र 98 वर्ष है l वे अपने मतदान देने को लेकर काफी उत्साहित थी l मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि श्रीमती अबली देवी से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व पर हमें भी बढ़चढ़ शत- प्रतिशत रूप से मतदान के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए l

 

उन्होंने दूसरे चरण मतदान को लेकर भटवाड़ी ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय माण्डो, गणेशपुर, नेताला, मनेरी, लाटा, सौरा आदि मतदेय स्थलों में शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मतदान सुचारू रूप से भटवाडी़, डुंडा तथा चिन्यालीसौड़ विकास खंड के विभिन्न मतदेय स्थलों में उत्साह के साथ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया l

 

इस दौरान परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय भी उनके मौजूद रहे l

Related posts

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

Jp Bahuguna

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हादसा :रोडवेज बस दुर्घटना में एक की मौत, छह लोग घायल

admin

You cannot copy content of this page