Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण मतदान के बाद ली राहत की सांस और गुणा भाग करने में जुटे प्रत्याशी।

 

 

 

 

नौगांव । जिले के यमुनाघाटी ग्रामीण क्षेत्रों में वृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की समाप्ति के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।तीन ब्लॉक नौगॉव,पुरोला व मोरी क्षेत्र में ग्राम प्रधान ,बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थक जीत-हार की गुणा भाग में लग गए हैं। हालांकि 31 जुलाई को परिणाम कुछ भी आए लेकिन प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले अगले सात दिन तक प्रधानजी जरूर कहलाए जाएंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी व उनके समर्थकों की धड़कनें हार-जीत के परिणामों को लेकर बढ़ती जा रही हैं। गांव-गांव, गली व चौपालों आदि पर लोग एकत्रित होकर अपने-अपने प्रत्याशी की जीत-हार के आंकड़े वोटर लिस्ट आदि द्वारा लगाने में जुटे देखे गए। कभी किसी को जीत का हार पहनाते हैं तो कभी किसी को। यह नजारा अनेक गांवों में भ्रमण के दौरान देखने व सुनने को मिला।

कुछ गांवों में चौपालों पर चर्चा करते हुए ग्रामीण यह कहते हुए सुने गए कि फलां प्रत्याशी चुनाव हार गया तो वह बर्बाद हो जाएगा क्योंकि उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। चुनाव में दिल खोलकर रुपया खर्च करने वाले भी चर्चाओं के केंद्र में थे। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी गांव में बिना प्रधान बने ही प्रधान कहते सुनाई दिए। इससे वह भी फुले नहीं समा रहे है कुछ प्रत्याशियों ने मतदान के बाद ग्रामीणों का आभार भी जताया।

Related posts

त्यूणी अग्निकांड अपडेट:-डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ढाई से नौ साल की मासूम बच्चियां थी जान गवाने वाली

admin

उत्तरकाशी:दो नयी पुलिस चौकियां धौन्तरी व सांकरी हुई सृजित,सी0एम0 ने किया वर्चुअल उद्घाटन

admin

जनपद उत्तरकाशी में 56.46%मतदाताओं ने डाले वोट और पुरोला विधानसभा में रिकार्ड मतदान 60.51%

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page