Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

जिला पंचायत वार्ड भंकोली के विकास के लिये प्रतिवद्व हैं हम: प्रियंका थपलियाल

 

 

 

 

नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार ने तेजी पकड़ी है और नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार में ताकत झोंक दी है।

पंचायत चुनाव को लेकर भंकोली वार्ड जिला पंचायत क्षेत्र से प्रत्याशी प्रियंका थपलियाल ने अपना घोषणापत्र सार्वजनिक किया गया है।

मालूम हो कि प्रियंका थपलियाल भाजपा नेता संजय थपलियाल की पत्नी है और संजय थपलियाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के करीबी हैं, संजय थपलियाल ने बताया उनकी पत्नी प्रियंका थपलियाल भंकोली जिला पंचायत वार्ड से चुनाव मैदान में है और उनका विजन स्पष्ट है।

वह लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,बिजली,पानी, बैंकिंग सेवाओं जैसे मुलभूत मुद्दों के आधार पर वोट मांगने का काम कर रहे हैं।

प्रियंका थपलियाल ने जिला पंचायत वार्ड भंकोली के लिए एक रोड़ मैप तैयार किया है जिसमें सड़क,बिजली, पानी, बैंकिंग,शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जोड़ा है,और दावा किया है कि यदि जनता भरोसा करती है तो क्षेत्रिय विकास के मुद्दों में तेजी आयेगी।

जिला पंचायत वार्ड भंकोली से प्रत्याशी प्रियंका थपलियाल ने बताया कि उनका विजन स्पष्ट है और परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी हुई है जिसको लेकर वह जनता के मुद्दों के लिये प्रतिवद्व हैं।

भंकोली जिला पंचायत वार्ड में सार्वजनिक हुये घोषणा पत्र को लेकर प्रियंका थपलियाल ने बताया कि वह बनने के बाद जल्द इसपर काम पुरा करेंगे।

Related posts

दुःखद।उत्तरकाशी के धराली में आपदा का कहर मलवे में समाही जिंदगियां, सीएम और गृहमंत्री जताया दुःख रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्साह । रवांई शरदोत्सव के चौथे दिन रेशमा शाह और रजनीकांत सेमवाल के सुरों ने बांधा समां… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कफनौल में ऐतिहासिक ध्याणि मिलन समारोह,बाबा बौखनाग धयेश्वर नाग रूद्रेश्वर महादेव सहित 12देवी देवताओं को सोने और चांदी के निशाने हुये भेंट … पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page