Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।धूमधाम से मनाया गया खरसाली समेश्वर देवता का मेला लोगों ने सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर

 

 

 

 

बड़कोट। खरशाली समेश्वर देवता के मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में स्थानीय समृद्ध संस्कृति की झलक दिखी। जनपद के खरसाली गांव में समेश्वर देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने देव डोली के साथ रासौं-तांदी नृत्य किया। साथ ही फोतड़ी नृत्य व कफुआ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यहां मेले में 12 गांव के अलावा दूर दराज के लोगों ने प्रतिभाग किया। यमुना के मायके खरसाली गांव में हर साल सावन में क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता के मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह समेश्वर देवता के मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में स्थानीय समृद्ध संस्कृति की झलक दिखी। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर रासौ-तांदी नृत्य किया।मेले में गीठ पट्टी के बनास, पिंडकी, मदेष, बीफ, निषणी, दुर्बिल, कोठार, दांगुड गाँव सहित 12 गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी :गाँधी व शास्त्री हमारे सामाजिक, राजनितिक व ब्यक्तिगत जीवन के लिए प्रेरणास्रोत :जोशी

Jp Bahuguna

कार्रवाई । पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम ने करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट और भू स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:हरेला बायोडायवर्सिटी महोत्सव के तहत सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल ज्ञानसू में संगोष्ठी एवं पौधरोपण

admin

You cannot copy content of this page