Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रमों में आज मंगलवार को युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विकास भवन परिसर तथा आस- पास के क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न स्तर से आमजनमानस को अपने आस-पास के वातावरण को सुन्दर व स्वच्छता युक्त बनाने के लिये प्रेरित किया गया । स्वच्छता अभियान के अंन्तर्गत विभिन्न स्थानों से एकत्रित ठोस अपशिष्ट का नगर पालिका द्वारा सेग्रीकेशन किया जायेगा ।

इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी ने सभी स्वयंसेवको से अपने आस – पास के क्षेत्रों में समय- समय पर स्वच्छता अभियान चलाये जाने व लोगों को इस ओर जागरुक करने को कहा l उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वृहद रूप से इसी तरह के स्वच्छता अभियान समय – समय पर जनपद स्तर पर चलाये जायेगें lतथा लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Related posts

सीएम धामी रिकॉर्ड मतों के साथ करेंगे जीत दर्ज- सुभाष रमोला

admin

बड़ी खबर। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई रोक आरक्षण को लेकर न्यायालय का दखल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नशा फल फूल रहा है

admin

You cannot copy content of this page