Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

15 NDRF टीम भवाली द्वारा “हरेला पर्व” के उपलक्ष्य में लड़ियाकांठा और भवाली फॉरेस्ट रेंज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

 

 

नैनीताल।जिला नैनीताल के लड़ियाकांठा फॉरेस्ट रेंज और भवाली फॉरेस्ट रेंज में हरेला पर्व के उपलक्ष में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल, के निर्देशानुसार टीम भवाली के टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत एवम उनकी टीम द्वारा वन विभाग नैनीताल द्वारा आयोजित बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा श्रीमती सरिता आर्य विधायक नैनीताल,वन विभाग,एवम ग्रामीणों के साथ मिलकर बांज, पदम, देवद्वार, तेजपत्ता, नींबू,जामुन,माल्टा,कचनार,एवम संतरे के पौधों का रोपण किया गया ।

राज्य के प्रमुख त्यौहार हरेला पर्व के उपलक्ष में आयोजित इस अभियान की औपचारिक शुरूआत श्रीमती सरिता आर्य विधायक नैनीताल के द्वारा की गई ।

 

मुख्य अतिथि महोदया ने जनपदवासियों को ‘हरेला‘ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आम लोगों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं सहित तमाम जन-प्रतिनिधियों, विभागों व संगठनों से सरकार द्वारा प्रायोजित एक माह तक चलने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया ।

 

मुख्य अतिथि महोदया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विभाग परस्पर समन्वय से जुटे रहकर इस अभियान को सफल बनाएं और रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

 

इस अवसर पर श्रीमती सरिता आर्य विधायक नैनीताल,श्री ललित मोहन कार्की रेंजर नैना फॉरेस्ट रेंज नैनीताल,एनडीआरएफ टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत,श्री अरविंद पडियार, श्री हरीश लाल शाह, कँवरपाल सिंह, कैलाश उनियाल, महेंद्र सिंह, मदन राकेश ,वन विभाग के कर्मचारी , ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा से पहले यमुनाघाटी में विरोध के स्वर तेज, मांगें पूरी न होने पर कपाट खुलने के दिन से बंद की चेतावनी…

Team Yamunotri Express

यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बडकोट, जानकीचट्टी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम और यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिये जरुरी दिशा-निर्देश…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विधानसभा चुनाव:भाजपा से टिकट न मिलने पर दावेदारों ने किया बगावती रुख अख्तियार

admin

You cannot copy content of this page