Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बधाई।रक्तदान शिविर व कवि गोष्ठी के साथ लेखक गांव में मनाया जायेगा डाॅ.निशंक का जन्मदिन… पढ़ें खबर।

 

 

 

देहरादून।भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन दिन के अवसर पर लेखक गांव में विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का समारोहपूर्वक आयोजन होगा। लेखक गांव परिवार की सदस्या पूजा पोखरियाल के बताया कि 15 जुलाई को लेखक गांव थानों में प्रातः दस बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। वरिष्ठ साहित्यकारों और बाल कवियों द्वारा कवि गोष्ठी आयोजित होगी। इसके साथ ही पर्यावरण प्रहरियों द्वारा लेखक गांव परिसर में वृक्षारोपण भी किया जायेगा। लेखक गांव के सदस्य ‘साईं सृजन पटल’ के संयोजक व संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने डा.निशंक को जन्मदिन दिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक वरिष्ठ राजनेता होने के साथ-साथ उनकी साहित्य सेवा का क्रम निरंतर जारी है। लेखक गांव की परिकल्पना और उसका निर्माण निशंक जी के साहित्य के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है।

Related posts

न्यायिक मजिस्ट्रेट ,SDM और पीएलवी ने किया विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण ,दिया एक संदेश,पढ़े खबर में……

admin

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद के बाद यमुनोत्री में सनाटा,तो खरशाली में हुआ उत्सव, यूट्यूब चैनल में देखे यमुनोत्री से खरशाली तक मैय्या की मनमोहक उत्सव डोली की झांकी, देखे पूरी वीडियो व पढ़े खबर …..

admin

पर्यटन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश 

admin

You cannot copy content of this page