Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत हुआ घर घर प्रचार शुरू… पढ़ें।

 

 

 

नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान 24जुलाई को होना है,जिसको लेकर अब सभी प्रत्याशियों ने दमखम लगाना शुरू कर दिया है।

पंचायत चुनाव को लेकर यदि बात करें जिला पंचायत वार्ड भंकोली की तो यहां चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं और सभी चुनाव में दमखम से चुनाव लड़ रही हैं।

प्रत्याशियों की बात करें तो चार महिला प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं, जिसमें भाजपा ने अपनी अधिकृत प्रत्याशी संगीता चौहान को बनाया और उधर भाजपा नेता संजय थपलियाल ने अपनी पत्नी प्रियंका थपलियाल को मैदान में उतारा और दूसरी तरफ नेहा थपलियाल और संतोषी राणा ने भी मैदान में ताल ठोकी है और सभी अपने दमखम के साथ वोट मांग रहे हैं।

क्षेत्र भ्रमण पर पंहुची प्रियंका थपलियाल दावा ठोका है कि उनके परिवार का क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण योगदान है, प्रियंका थपलियाल भाजपा नेता संजय थपलियाल की पत्नी हैं और संजय थपलियाल का क्षेत्र के विकास के लिये बड़ा योगदान माना जा रहा है।

अब भंकोली जिला पंचायत वार्ड में लगभग सात हजार के आसपास मतदाता हैं और चार प्रत्याशी मैदान में जिसमें अब मुकाबला कांटे का है फिलहाल हांलांकि अभी चुनाव प्रचार के लिये पर्याप्त समय है लेकिन प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों को अपने तरफ लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

अब इस पंचायत चुनाव में देखना यह होगा कि आखिर मतदाता कौन से मुद्दे पर अपने मताधिकार का प्रयोग करतें हैं।

Related posts

यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी में लगातार सड़क धंसाव, श्रद्धालु और स्थानीय परेशान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट स्वामी विवेकानंद अस्पताल में मरीजों को मिल रही है अच्छी सेवाएं, बदनाम की मंशा से नशे की हालत में वीडियो बनाने वाले के खिलाफ थाने में दी तहरीर………..

admin

वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत उत्त्तरकाशी में हुए सम्मानित, 2008 में तिलाड़ी सम्मान से पहले हो चुके सम्मानित,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page