Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद।यमुनोत्री पैदल मार्ग हादसे में लापता दो यात्रियों के शव मिले, प्रशासन ने की पुष्टि… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। 23 जून को यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर 9 कैंची के समीप हुए भूस्खलन हादसे में लापता हुए दो यात्रियों के शव रविवार दोपहर को भगेली गाड़ यमुना नदी में बरामद किए गए। शवों की पहचान कमलेश जेठवा (35 वर्ष) पुत्र कांतिबाई निवासी मुंबई, महाराष्ट्र और भाविका शर्मा (11 वर्ष) पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58, कृष्णा विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीते 23 जून को अचानक भूस्खलन के चलते दोनों यात्री मलबे की चपेट में आकर लापता हो गए थे। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद आज दोपहर उनका शव नदी में मिला। मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा जानकी चट्टी चौकी में शवों का पंचनामा भरा गया, जिसके बाद उन्हें सीएचसी नौगांव भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर मौसम और भू-संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि खराब मौसम की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जम्मू में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम रही उपविजेता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा ने पकड़ा जोर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में गत दिन छः हजार से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ आगमन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के मुख्यमंत्री के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page