Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन रिजार्ट को भारी नुकसान… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। सिलाई बेंड के ऊपर बादल फटने से निर्माणाधीन अग्रवाल रिजॉर्ड को भारी नुकसान सहित दर्दनाक हादसा हो गया। लापता 9 मजदूरों में से 2 के शव रेस्क्यू कर लिए गए जबकि 7 मजदूर अभी भी लापता है। मालूम हो कि ग्राम सभा ओजरी के अंर्तगत सिलाई बैंड स्थल में निर्माणाधीन अग्रवाल रिजॉर्ड का कार्य विगत ढेड़ साल से चल रहा था । जिसमें 30 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। सभी मजदूरों व मशीन ऑपरेटर के लिए कच्चे आवास भी बनाये हुए थे। देर रात्रि बादल फटने से आये चटटानी मलवा में सभी मजदूरों के आवास, वहां खड़ी मशीनें तबाह हो गयी। उसमें 19 लोग सुरक्षित बच गए जबकि 9 लोग मलवे व तेज बहाब में लापता हो गये। घटना के तुरंत बाद पालिगाड़ पुलिस रात्रि को मौके पर आ गयी और रेस्क्यू शुरू कर दिया। आज सुबह से ही एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ, आईटबीपी के जवान खोजबीन में जुटे है। इधर निर्माणाधीन रिजॉर्ड सहित काम मे लगी मशीनों व जमीन को भारी क्षति पहुँची है।

Related posts

उत्तरकाशी:नौला फाउंडेशन के तत्वावधान में हरेला बायोडायवर्सिटी महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों को किया सम्मानित

admin

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने ली चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

admin

उत्तरकाशी:सीएम के जन्मदिवस पर किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण

admin

You cannot copy content of this page