Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।कपिल मुनि खंडासुरी महाराज के चांदी के झामण का गंगा शुद्धिकरण के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

पुरोला।रामा सिंराई क्षेत्र के आराध्य देव कपिल मुनि महाराज का चांदी का झामण गंगनानी के त्रिवेणी में शुद्धिकरण किया गया।पुरोला क्षेत्र के गुंदियाटगांव के कपिल मुनि खंडासुरी का नविन झामण व देवडोली को सैकड़ों भक्तों के साथ गंगनानी यमुना नदी और केदार गंगा में स्नान करवाया।

इस शोभा यात्रा पर रामा सिंराई क्षेत्र के आराध्य देव कपिल मुनि खंडासुरी महाराज के साथ गांव व क्षेत्र के लोगों ने गंगनानी कुंड और मां यमुना नदी से आस्था की डुबकी लगाई और अपनी लोक संस्कृति के साथ नृत्य किया।

कपिल मुनि खंडासुरी महाराज के साथ क्षेत्र के लोगों की अगाध श्रद्धा है और ग्रामीण युवाओं ने समिति गठित कर महाराज को श्रद्धानुसार दान देकर चांदी का झामण बनाया और विधिवत प्राण प्रतिष्ठा हुई।

इस कार्यक्रम के समिति के अध्यक्ष अनुज नौटियाल, उपाध्यक्ष अमित नौडियाल, कोषाध्यक्ष दीपक राणा, सचिव अशीष,आशु, विरेंद्र नौटियाल,उपाध्यक्ष अमित नौडियाल,सचिव आशीष आशु नौटियाल,अनूप नौटियाल,जगमोहन बिजलवान, अमित राणा,अनूप नौटियाल,राहुल नौटियाल,महेश,,हरीश,जयेंद्र बरतवाल आदि सैकड़ों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।। सहित दर्जनभर लोगों को सदस्य बनाया गया

Related posts

चम्पावत ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 54 हजार से अधिक मतों से विजय

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उत्तरायणी संस्था के तत्वावधान में करिअर काउंसिलिंग हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

NMOPS:एक अक्टूबर को दिल्ली में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन,पेंशन शंखनाद महारैली का आह्वान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page