Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यमुनाघाटी मोरी के गैंचवांण गांव में काश्तकारों से की मुलाकात, सेब के बागों किया निरीक्षण…. पढ़ें।

 

मोरी/उत्तरकाशी।प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक स्थित गैंचवांण गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय काश्तकारों से सीधा संवाद स्थापित किया और क्षेत्र में सेब के बागानों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत बागवानी तकनीकों की सराहना की। मंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान क्षेत्र की कृषि और बागवानी संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु तत्परता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, और सरकार किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे सीमांत क्षेत्र में किसानों द्वारा किया जा रहा सेब उत्पादन राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय कृषि को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी, जैविक खेती, और मूल्य संवर्धन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। जल्द ही गैंचवांण सहित मोरी क्षेत्र में कृषि से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां के जवान और किसान दोनों राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे है। उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की और वीरता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ने बागवानों को एप्पल मिशन योजना के तहत चैक वितरित किए।

क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह अभियान न केवल किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों को विकास की मुख्यधारा में लाकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसान व बागवानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक माल चन्द,ब्लॉक प्रशासक मोरी बचन सिंह पंवार,शांकरी मंडल अध्यक्ष राजवीर कुंवर,अनिता,भगवान सिंह रांगड़, राजेन्द्र व्यास,सुरेंद्र देवजानी सहित मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल,पीडी अजय सिंह,निदेशक बागवानी महेन्द्र पाल, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.डीके तिवारी,मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,सहायक निदेशक दुग्ध पीयूष आर्या सहित कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी तथा धारचूला में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा विशेष प्रयास :सीमा जौनसारी

Jp Bahuguna

यमुनोत्री धाम में मजदूरों की समस्याओं को हुआ सत्याग्रह उठी यह मांग….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कभी कभी पीड़ा भी पहुंचाते हैं सरकार के पुरस्कार,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page