Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जानकीचट्टी खरशाली में सटल सेवा को लेकर अवैध वसूली के आरोप तीर्थयात्री परेशान… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी खरशाली में सटल सेवा उपलब्ध कराए जाने के नाम पर तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है। एक किमी का दुपहिया वाहन सौ रु प्रति सवारी तथा अन्य टैक्सी व कार वाहन 50 रु प्रति सवारी वसूला जा रहा है। भारी भरकम पुलिस व यातायात परिवहन विभाग की नाक के नीचे तीर्थयात्रियों के साथ ये बड़ा खेला हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से इसमें कार्यवाही की मांग की है।। मालूम हो कि यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या में हररोज इजाफा हो रहा है। खरशाली रोपवे पेढ़ पार्किंग से जानकीचट्टी घोड़ा पड़ाव व लोनिवि गेस्ट हाउस तक प्राईवेट दुपहिया वाहन के संचालक तीर्थयात्रियों से प्रति सवारी 100 रु अवैध किराया ले रहे है और प्रत्येक बाईक व स्कूटी चालक नियमों को धत्ता बताते हुए दो-दो तीर्थयात्री को लाने व छड़ने में जुटा है।कई मर्तवा तो कई तीर्थयात्री चोटिल भी हो चुके है। बात करें टैक्सी व निजी वाहनों की तो स्टल सेवा के नाम पर एक किमी का प्रति सवारी 50 रु वसूला जा रहा है।जबकि टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक 10 किमी का 30 रु किराया लेते है। तो 1 किमी का 50 रु किराया वसूला जाना तीर्थयात्रियों का शोषण किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने स्टल सेवा के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को रोकने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी से कार्यवाही की मांग की गई है। इधर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि खरशाली जानकीचट्टी में स्टल सेवा के नाम से कोई अनुमति नही है। अगर दोपहिया वाहनों व टैक्सी व अन्य वाहनों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है तो पुलिस को इसमें समन्धित के ख़िलाप कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

Related posts

हाय रे राशन : गरीब जनता के जीवन के साथ बड़ा खेल,लम्बे समय से खराब चावल की सफ्लाई ,हो दोषियों पर कार्यवाही..देखे वीडियो व पढ़े पूरी खबर…

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :नौगांव के मुंगरा गांव में युवती के साथ मारपीट करने वाले पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

बड़कोट में “देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे” का हुआ विधिवत शुभारंभ,अपने परिवार एवं मित्रों के साथ ले सकेंगे स्वाद……

admin

You cannot copy content of this page