Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न जयदेव सिंह राणा अध्यक्ष, जनक सिंह बिष्ट बने मंत्री… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की उत्तरकाशी जिला इकाई का दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुण्डा गांव में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन आज जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें जयदेव सिंह राणा अध्यक्ष, जनक सिंह बिष्ट मंत्री और विजेन्द्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए।

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह नेगी, बुद्धि सिंह व सकल चन्द, लेखाकार पद पर आनन्द सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पर सुभाष चन्द, संगठन मंत्री पर ओम प्रकाश, वीरेन्द्र खरोला व प्यार चन्द रमोला एवं प्रचार मंत्री पर पूरण सरियाल, महिला उपाध्यक्ष पद पर विनीता, प्रचार मंत्री राजकुमारी तथा महिला संगठन मंत्री प्रसन्ना डोभाल निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

 

अधिवेशन निर्वतमान अध्यक्ष उदय सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, अध्यक्ष तदर्थ समिति, डबल सिंह राणा, निर्वतमान कोषाध्यक्ष एवं लोकेन्द्र पैन्यूली, मंत्री तदर्थ समिति की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश तदर्थ समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द बोरा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर उत्तम राणा, मनोहर पंवार, सुरेश स्मोला, शरत महर, सहित समस्त 141 डेलीगेट्स शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया गया।

Related posts

बड़कोट बाल शिक्षा सदन 10वें के छात्र/ छात्राओं का भव्य विदाई समारोह।

Arvind Thapliyal

नर्वदा नदी के बाद अब यमुना नदी की परिक्रमा में निकले वृंदावन के एक संत ,1276 किमी पद यात्रा पर नदियों को बचाने का अभियान,प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा ,कष्ट में मानव जाति,पढ़े पूरी खबर…

admin

उत्तरकाशी:आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page