Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में मजदूरों ने काटा हंगामा प्रशासन ने संभाला मोर्चा… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ी को लेकर ग्रामसभा खरशाली की महिलाओं व मजदूरों ने घोड़ा पड़ाव जानकीचट्टी में धांधली व अव्यवस्था के विरोध में काफी देर हंगामा काटा और घोड़े खच्चरों के संचालन को काफी देर तक बाधित किया। भले ही प्रशासन व पुलिस की मध्यस्था के बाद मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीण महिला मीना पंवार,ममता,धर्मा देवी,दनका देवी,मंजूदेवी का कहना है कि खरशाली व नारायणपुरी के दर्जनों परिवारों की आर्थिकी आजकल घोड़े खच्चरों पर निर्भर है, जिला पंचायत व ठेकेदार द्वारा फर्जी तरीके से बाहरी लोगों को प्राथमिकता देकर घोड़े खच्चरों का संचालन करवाया जा रहा है। खरशाली गाँव के घोड़ो की एक सप्ताह बाद रोटेशन दिया जा रहा है ग्रामीणों ने जिला पंचायत की कार्यशैली पर सबलिया निशान लगाते हुए एक घोड़े के पीछे 5 व 10 टोकन जारी करने का आरोप लगाया साथ ही खरशाली व नारायणपुरी के घोड़े खच्चरों को हररोज संचालन किये की प्रशासन से मांग की है। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह राणा,ग्रामीण रणवीर सिंह , प्रताप सिंह ,सुनील तोमर, प्रेम बल्लभ उनियाल,भरत सिंह,सुधीर ,प्रवीन सिंह,सूरज लाल, महावीर सिंह का कहना है कि घोड़े खच्चर, डंडी कंडी का रोटेशन व प्रीपेड काउंटर का काम देख रहे ठेकेदार ने बड़ी धांधली की हुई है। टैग लगा घोड़ा या खच्चर एक है उसके नाम पर 5 या 10 पंजीकरण करवाया हुआ है जिससे उनको हर रोज रोजगार मिल रहा है और खरशाली सहित कई घोड़े खच्चर संचालक है जिनको 7 से 8 दिन बाद रोटेशन में रोजगार मिल रहा है, ग्रामीण इस नीति का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर ये धांधली नही रुकी तो ग्रामीणों को आन्दोलन के लिए विवश होना होगा। जिला पंचायत प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिला पंचायत रोटेशन के साथ प्रीपेड सेवा देकर देश विदेश के तीर्थयात्रियों को सुविधा देने में जुटा है, कुछ घोड़े खच्चर संचालक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है, उनके ख़िलाप कड़ाई से कार्यवाही के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा जो नियम विरुद्ध कार्य करेगा उसका पंजिकरण रद्द करने का कार्य किया जाएगा,उन्होंने तैनात कर्मियों व ठेकेदार को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि यात्रा को वाधित न किया जाय, प्रीपेड सेवा काउंटर अपना काम करे, मजदूरों को निमानुसार रोटेशन में रोजगार मिले। अगर कोई गड़बड़ी करता हुआ पाया जायेगा तो उसके ख़िलाप कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

उत्तरकाशी: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ,निचले इलाकों में बारिश ,गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध

admin

लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिया आश्वासन 

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्पूतनिक -वी वैक्सीन का शुभारंभ 

admin

You cannot copy content of this page