Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कफनौल की शिक्षकों की मांग का मामला पंहुचा शिक्षा मंत्री की चौखट पर… पढ़ें।

 

 

 

 

नौगांव। विकासखण्ड के शिक्षकों की मांग का मामला उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के पास पंहुच गया है जहां समाजसेवी नविन चौहान ने शिक्षा मंत्री को बदहाल शिक्षा व्यवस्था के मामले में अवगत कराया है।

नविन चौहान ने अपने पत्र में लिखा है कि कफनौल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को हाईस्कूल से इंटरमीडिएट का उच्चिकरण की भी मांग उठाई है।

मालूम हो कि विद्यालय में 120छात्र/छात्राओं की संख्या है और विद्यालय में एक शिक्षक और एक शिक्षिका कार्यरत जिससे छात्रों के पठन-पाठन में भारी समस्या आ रही है।

बतादें कि विद्यालय के छात्र छात्राओं को पूर्व मे अभिभावक जिला मुख्यालय लेकर गये थे जहां जिलाधिकारी से मुलाकात कर आश्वासन दिया था कि जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक दे दिये जांयेगे लेकिन अभितक विद्यालय शिक्षक बदहाली का रोना रो रहा है जिससे छात्र छात्राओं के जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है।

कफनौल गांव के निर्वतमान प्रधान चंद्रशेखर पंवार ने बताया कि कफनौल राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या अधिक है और लगातार शिक्षकों की मांग को लेकर पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभितक शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई।

नविन चौहान के लिखे शिक्षा मंत्री को पत्र को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अब देखना यह होगा कि कबतक समस्या का समाधान होता है।

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्य स्थापना दिवस पर एक दिवसीय विकास मेले का भव्य आयोजन

admin

प्रधानमंत्री ने की ‘घाम तापो’ के तौर पर की उत्तराखंड विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग और प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में एसआईआर विषय पर कार्यशाला आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page