Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गड़बड़झाला।सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण नाराज उठे सवाल गातू मोलागांव मोटरमार्ग पर चल चल रहा है डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य समाजसेवी राजेश बहुगुणा ने लगाये गंभीर आरोप…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव।विकासखण्ड का गातू मोलागांव मोटरमार्ग करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सुधारीकरण एवं डामरीकरण का काम चल रहा है । निर्माण कार्य को समाज सेवक राजेश बहुगुणा ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि जी-3 पत्थर की जगह सड़े हुए पत्थर तोड़े जा रहे हैं , जिसका ग्रामीण भी विरोध कर रहे हैं, साथ ही बहुगुणा कहा कि इस मार्ग पर ठेकेदार रोड़ कटिंग का पत्थर, मिट्टी डालकर डंपिंग करने का काम भूल गया है, जो अब परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क के दोनों साइड मिट्टी पत्थर डालकर , एक दूसरी गाड़ी को साइड देने में भी परेशानी हो रही है ।

क्षेत्र के ग्रामीण एवं वाहन चालक ठेकेदार और विभाग को अनेक बार मौकिक रूप से बोल चुके है , लेकिन सड़क से मालवा नही हटाया गया, आए दिन आधा दर्जन से अधिक वाहन चालकों की गाड़ीया सड़क की वजह से खराब हो चुकी है।

 

सड़क निर्माण कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता पुरोला योगेन्द्र कुमार ने बताया कि गातू मोलागांव मोटरमार्ग को लेकर अनियमितताओं और घटिया सामग्री लगाने की बात सामने आई है जिसमें विभाग ने मौके पर जाकर मामले का संज्ञान लिया है और संबधित ठेकेदार को कार्यों में सही गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही है ।

 

वाहन चालक अनिल, सुनील चमन लाल, सुमन आदि का कहना है कि मार्ग की कटिंग होने पर पत्थर और मिट्टी को हटाया नहीं गया और उसे उसी जगह पर बिछाया गया , कहीं चढ़ाई ज्यादा डाली गई तो कही पत्थर जिसकी वजह से लोड गाड़ियों नही चड पाती, पत्थरों पर दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसकी वजह से आस-पास के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान समाज सेवक राजेश बहुगुणा, सुनील बहुगुणा, आर्यन, सौरव सहित तमाम स्थानीय लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग संज्ञान नहीं लेता है तो विभाग के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

चारधाम यात्रा राजमार्ग परियोजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीकरी की अध्यक्षता में हुई गठित कमेटी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात।

Arvind Thapliyal

मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — संगठित गिरोह के 4 चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page