Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मेयर सौरभ थपलियाल ने बंदरों को पकड़ने के लिए आर.के.पुरम में पिंजरे लगाने का दिया आश्वासन… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

देहरादून। आर.के.पुरम जोगीवाला में बंदरों को पकड़ने के लिए मेयर ने पिंजरे लगाने का आश्वासन दिया। गुरुवार को स्थानीय पार्षद वीरेंद्र वालिया के पुत्र समाजसेवी मोन्टी वालिया के साथ आर.के.पुरम के मीडिया प्रभारी प्रो.के.एल.तलवाड़ ने नगर निगम कार्यालय में मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। डा.तलवाड़ ने मेयर को अवगत कराया कि आर.के.पुरम आवासीय काॅलोनी के निवासी बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। आये दिन बंदर घरों में घुसकर सामान नष्ट कर रहे हैं और रोकने पर हमलावर हो रहे हैं। छत पर पानी की टंकी,किचन गार्डन, केबल,गेट लाइट्स और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए बंदर बहुत खतरनाक साबित हो रहे हैं। बंदरों के झुंड सुबह से लेकर रात तक उत्पाद मचा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने बंदरों पकड़ने के लिए शीघ्र ही पिंजरे लगाने का आश्वासन दिया है।

Related posts

राज्य में पहली बार होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा,प्रदेशभर के 96 केन्द्रों पर 7 से 12 अगस्त तक होगी परीक्षा

Jp Bahuguna

बड़कोट पुलिस ने युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित और युवाओं, छात्रों, एनसीसी कैडेट, NSS को दिया पुलिस कार्य प्रणाली, तीनों नए कानून, साइबर, MV ACT व मादक द्रव्य, पदार्थ संबंधित दी जानकारी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चपटाडी़ में १३से १७दिसम्बर तक होगी मां रेणुका नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page