Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।यमुनोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा -पौलगांव टलन आगामी 16अप्रैल को होगी आर-पार डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बनेगे साक्षी… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल ‌यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग का जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनएचआई डीसीएल के मुताबिक यह सुरंग आगामी 16 अप्रैल को आर-पार होगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल को टनल के बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस सिलसिले में आज सिलक्यारा से पोलगांव तक टनल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। तथा इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह टनल न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उसके बाद जिलाधिकारी ने स्यालना गांव में अस्थायी हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी सरिता डोबाल,महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल सादाब इमाम, प्रशासक ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली,जेष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट,मंडल अध्यक्ष भाजपा आलेंद्र सिंह,रामनारायण अवस्थी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

यमुनोत्री आने-जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा को देख अनायास ही लोग कह सकते हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क,सरकार की छवि खराब की साजिश,। पढ़े पूरी खबर…….

उत्तरकाशी:यमुना में डाला जा रहा है आलवेदर रोड़ कटिंग का मलवा, डीएम ने एनजीटी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

admin

उत्सव ।जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page