Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:- बड़ी खबर चर्चित सिलक्यारा पौलगाव सुरंग हुई आर-पार, 16 को विधिवत होगा शुभारम्भ, मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के पहुँचने की उम्मीद,पढ़े पूरी खबर…..

सुनील थपलियाल

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर चर्चित निर्माणाधीन सिलक्यारा पौलगाव सुरंग अब आर पार हो गयी है । संभवतः 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री सुरंग के आरपार होने का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग निर्माण को लेकर पूरी सावधानी से आर पार यानी ब्रेकथ्रू किया जा चुका है। दरअसल, चारधाम सड़क परियोजना में करीब 853.79 करोड़ लागत से निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण इस साल मार्च तक पूरा होना था लेकिन बीते साल 12 नवंबर को सुरंग के सिलक्यारा मुहाने के पास हुए भूस्खलन हादसे के बाद इसका निर्माण दो माह तक बंद रहा। 23 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को सुरंग निर्माण शुरू करने की अनुमति दी।सिलक्यारा छोर से टनल की स्ट्रेंगथनिंग, पानी निकालने और फिर मलबा हटाने के बाद ही निर्माण शुरू हो गया था। पूर्व अनुमान के तहत ऐसे में सुरंग के ब्रेक थ्रू याने कि आर-पार होने में एक साल का समय लगा। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबन्धक मौ शादाब इमाम ने खुशी जाहिर करते हुए सुरंग से जुड़े सभी अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के कर्मियों को बधाई देते हुए बताया कि अब ब्रेक थ्रू होने के बाद अवशेष काम पूरा
करने में लगभग छह माह का समय और लगेगा। ऐसे में सुरंग निर्माण इस वर्ष 2025 तक ही पूरा हो जायेगा। उन्होंने बेहतर व सुगम चारधाम यात्रा सहित जनपद वासियों के आवाजाही के लिए उक्त सुरंग मील का पत्थर साबित हो की कामना के साथ जनपद व देशवासियों को बधाई दी है।

Related posts

यमुनोत्री एक्सप्रेस की खबर का असर- CMO ने एएनएम की तैनाती की ओडगांव में , क्षेत्र के 15 से अधिक गांव को मिलेगा स्वाथ्य लाभ,पढ़े पूरी खबर

admin

उफान पर रंखणी खड्ड, लगी ट्रॉली में आवाजाही जोखिम भरा ,जान हथेली में लेकर बच्चों का स्कूल आना जाना ,देखें वीडियो में और पढ़े खबर…….

admin

दर्दनाक हादसा:कार दुर्घटना में एक ही गांव के चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

admin

You cannot copy content of this page