Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सरस्वती शिशु मंदिर में दंत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया 150छात्र/छात्राओं के दांतों का परीक्षण दी महत्वपूर्ण जानकारियां… पढ़ें।

 

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय यमनोत्री बड़कोट के दंत विभाग ने चिकित्सा कैंप आयोजित किया

जिसमें दंत चिकित्सक डा. रविन्द्र सिंह पंवार और डा. संगम ने लगभग 150 शिशुओं का दंत रोग परीक्षण किया गया।

मालूम हो कि डॉ. रविन्द्र ने भैया बहिनों को दंत रोगों के बारे में एवं उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

इस दौरान सभी छात्र/छात्राओं को अंत में विभाग द्वारा बिस्किट भी वितरित किए गए।

मालूम हो कि डॉक्टर रविन्द्र पंवार स्वामी विवेकानंद अस्पताल बड़कोट में दंत विशेषज्ञ हैं और अच्छी सेवा दे रहे हैं।

डॉक्टर पंवार ने बताया कि नौगांव सरस्वती शिशु मंदिर में आज एक कैंप आयोजित किया गया जिसमें लगभग 150छात्र/छात्राओं का दांतों का परीक्षण किया गया और जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुलम सिंह पंवार ने डाक्टर का धन्यवाद अर्पित किया। ज्ञात हो कि डाक्टर रविन्द्र द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में भी समय समय पर निशुल्क दन्त शिविर लगाकर नर सेवा नारायण सेवा की भावना के साथ जनता की निस्वार्थ चिकित्सा सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

कार्यक्रम में राजेश कुमार आचार्य, प्रेमलाल नौटियाल आचार्य, गिरवीर सिंह राणा आचार्य, राहुल आचार्य, कु. रिंकी आचार्या, कु .हिमानी, कु.रितिका, श्रीमती मनिता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के छात्रों द्वारा एक अनोखी पहल करके बाल मेला लगाकर अपनी प्रतिभा की प्रदर्शित।

Arvind Thapliyal

देहरादून:बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना

admin

लोनिवि मंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

admin

You cannot copy content of this page