Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल।बड़कोट अग्नि पिडि़तों को रेडक्रॉस सोसायटी के लोगों ने दी राहत सामग्री… पढ़ें।

बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नम्बर 3 ओल्ड मार्किट में दिसम्बर माह लगी आग में पीड़ित परिवारों को रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से राहत सामग्री दी गई। संस्था के चेयरमैन डॉ महादेव प्रसाद जोशी के निर्देश पर आजीवन सदस्य आनन्द राणा,सुनील थपलियाल और प्रदेश प्रतिनिधी ओंकार बहुगुणा ने सहायता सामग्री के तहत पीड़ित परिवार राकेश भंडारी और कल्याण सिंह को तिरपाल,कंबल, बर्तन किट आदि वितरित किया गया। इस अग्निकांड में राकेश भंडारी व कल्याण सिंह का दोमंजिला आवासीय मकान और दुकान व घर पर रखी जेवरात ,नगदी जलकर खाक तथा हजारों रुपये का सामान अनाज, बर्तन आदि आग की भेंट चढ़ गया था। आज भी दोनों परिवार इस घटना से उभर नही पाए है। इस दौरान रेडक्राॅस सोसायटी के एक्टीब मेम्बर आनंद राणा,सुनील थपलियाल,इंडियन रेड क्रॉस राज्य प्रतिनिधि ओंकार बहुगुणा, मदन पैन्यूली,श्रीमती पूजा राणा आदि मौजूद रहे।

Related posts

शासन ने किया 7 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में  बदलाव 

admin

नई एस.ओ.पी जारी- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगे व्यापारिक प्रतिष्ठान,दिन तय,पढ़े पूरी

admin

समान नागरिक कानून पर खुले विरोध के बजाय भाजपा पर खीज उतार रही कांग्रेस:मनवीर चौहान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page