Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट- वन क्षेत्र में आधा दर्जन जंगली सुअरों की अज्ञात बीमारी से मौत,वन महकमा अनजान,पढ़े पूरी खबर….

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी।

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत जंगली सुअरों की अज्ञात बीमारी से मौत होने का मामला सामने आया है। भले ही प्रभागीय वनाधिकारी ने उक्त मामला संज्ञान में न होने की बात कही है। जबकि ग्रामीणों ने आधा दर्जन सुअरों की जगह जगह मौत होने की पुष्टि की है।। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर यमुना वन प्रभाग के रवांई रेंज के राड़ी, भोटु, कंसेरू ,नंद गाँव के जंगलों में जंगली सुअरों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गयी है। ग्रामीण चंद्रमोहन सिंह राणा, बृजपाल आदि ने बताया कि अपर यमुना वन प्रभाग में अलग अलग स्थानों पर जंगली सुअरों कि आज्ञात बीमारी से मौत हो रही है, ग्रामीण दहशत में है कि उक्त बीमारी पालतू पशुओं व इंसानों को दिक्कत न पैदा कर दे। उन्होंने वन विभाग व पशुपालन विभाग के जल्द कार्यवाही की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि जंगलों में सुअरों की मौत होने की उन्हें जानकारी नही है। अगर ऐसा हो रहा होगा तो उसे दिखवाया जायेगा और पशु चिकित्सकों की मदद से सेंपल लिया जायेगा।

यमुनोत्री Express ब्यूरो टीम

Related posts

प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल को मातृत्व शोक, पत्रकारों ने शोकसम्वेदना व्यक्त की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:एसपी ने किया निरीक्षकों व उप निरीक्षक के तबादले

admin

बड़कोट नगर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर होगा अखडं रामायण और 108हनुमान चालीसा का पाठ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page