Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत.. पढ़ें।

 

उत्तरकाशी ‌भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नगेन्द्र चोहान का जनपद उत्तरकाशी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, देवीधार, डुंडा, मातली और जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर से होते हुए हनुमान चौक तक रैली निकली। उत्तरकाशी की पूरी सड़कों पर भगवा रंग छा रखा था पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा था चप्पा चप्पा भाजपा और नागेंद्र सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगे इस दौरान हनुमान चौक पर एक भव्य जनसभा आयोजित की गई जिसमें गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने उन्हें फूलों की माला पहना कर व पुष्प गुच्छा देकर उन्हें शुभकामनाएं दी साथ में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी उन्हें फूलों की माला पहनाकर व पुष्प गुच्छा देकर उन्हें शुभकामनाएं दी लगातार सभी का महर्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि नागेंद्र सिंह चौहान लोगों के दिल में हमेशा रहते हैं लोगों के हर सुख दुख में लगातार काम करते रहते हैं। चौहान एक कर्मठ जुझारू सरल ब्याहार के लिए जाने जाते हैं और वे संघ से जुड़े हैं उन्होंने सभी के दिल को भा रखा है जिसके कारण पार्टी के हाई कमान ने उन्हें उत्तरकाशी के महामंत्री से प्रमोशन दे कर जिला अध्यक्ष बनाया है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा,भाजपा विधायक सुरेश चौहान, भाजपा नेत्री स्वराज विद्वान, विजयपाल मखलोगा, रामसुंदर नौटियाल,सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोरदार स्वागत किया।

Related posts

यमुनोत्री धाम में मजदूरों ने काटा हंगामा प्रशासन ने संभाला मोर्चा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट यमुनाघाटी में भूकंप के झटके ,दहशत में लोग

admin

हादसा।जखोल से देहरादून जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त पांच लोगों को घायल होने की सूचना और टीम पंहुची मौके पर….पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page