Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें।

 

 

 

बड़कोट। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जान से मारने व कूटरचना की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा बड़कोट के पूर्व मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत की तहरीर पर बड़कोट थाने में जान से मारने व कूटरचना करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने धारा 109 बी एन एस और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया जिसके बाद आज शिवरात्रि को सुनार निवासी अंकित रमोला और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल कुतरू को पुरोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । थाने में दी गयी तहरीर अनुसार मामला कुछ यू हुआ कि भाजपा बड़कोट मंडल महामंत्री प्रवीन रावत नौगाँव जटा में संचालित स्टोन क्रशर की कई दिनों से शिकायत कर जांच करवा रहे थे, मंगलवार को जांच टीम के साथ शिकायत कर्ता स्टोन क्रशर पर पहुँचे हुए थे ,जांच टीम के वापसी आते समय स्टोन क्रशर मालिक व अन्य ने उनकी गाड़ी पर टक्कर मार दी । जिसके बाद विवाद बढ़ गया और भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री ने बड़कोट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच सुरुकर आरोपी अंकित रमोला से पूछताछ शुरू कर दी और उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मामला पुरोला थानांतर्गत हुआ जिसके बाद पुरोला पुलिस ने कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू पर जांच होगी। प्रथमदृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क,आमजन से टीकाकरण समय से करवाने की अपील

admin

समस्या।धारी कफनौल क्षेत्र के इस गांव के लोगों ने दी गैस एजेंसी के घेराव की चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजकीय अटल आदर्श राइका में हुआ जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page