Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सावणी गांव के अग्नि पिडि़तो से की मुलाकात और विधायक नीधि से स्वीकृत किए 12लाख दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा… पढ़ें।

 

 

 

मोरी/अरविन्द थपलियाल।पुरोला विधानसभा के सावणी गांव में रविवार देर सांय आग ने तांडव मचाया जहां लगभग 25-परिवारों को अपने घर से हाथ धोना पड़ा और एक महिला की इस दौरान मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुये विधायक दुर्गेश्वर लाल ने की सांवणी गांव पहुंच कर अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की और गहरा दुःख व्यक्त किया और सरकार से की उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन और अपनी विधायक निधि 12 लाख रूपये की सहायता आवश्यक सेवाओं के लिए देनें की घोषणा। इस भीषण अग्निकांड में 21 परिवार बेघर हो गए और एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड में बहुत मंजिला मकान एवं लाखों की सम्पत्ति नष्ट हो गई है। आग पर स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की टीम से काबू पाया गया था। इस दौरान विधायक ने अन्य सामाजिक संगठनों एवं लोगों से भी आर्थिक सहायता करने का आग्रह किया है।

विधायक ने बताया कि सावणी गांव के अग्नि पिडि़तो के साथ सरकार खड़ी है और हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

रवांई खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन इलेवन टाईगर क्लब देहरादून रही विजेता और शिव क्लब दारसौं उप विजेता… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जब भागवत कथा श्रवण से प्रेत की भी मुक्तिहो जाती है तो देहधारी मनुष्य क्यो न हो:गौ ऋषि प्रकाश चैतन्य महाराज

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। कल उत्तरकाशी पंहुचेगे सीएम धामी विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page