Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना रहेगी मेरी प्राथमिकता : वीरेंद्र वालिया

 

देहरादून, बद्रीपुर। वार्ड नंबर 96 नवादा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद ने अपने स्वागत समारोह के अवसर पर कहा कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्य आगे बढ़ाये जायेंगे। केन्द्र व राज्य में बीजेपी की सरकार के साथ अब ट्रिपल इंजन भी जुड़ गया है। विधायक डोईवाला और नवनिर्वाचित मेयर के सहयोग से विकास की गाड़ी को तेज गति मिलेगी। सड़क, बिजली,पानी,सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर उनका पूरा फोकस रहेगा। सरकारी योजनाओं के हकदार लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने नवनिर्वाचित पार्षद का माल्यार्पण कर आर.के.पुरम की ओर से उनका अभिनंदन किया। प्रो.तलवाड़ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वालिया जी के मिलनसार व्यवहार और सहयोगी स्वभाव के कारण ही मतदाताओं ने उन्हें विजयश्री दिलवाई है। साईं सृजन पटल शीघ्र ही उनके अभिनंदन में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

Related posts

भाजपा कांग्रेस को टक्कर देता निर्दलीय प्रत्याशी का शक्ति प्रदर्शन,देखे वीडियो में……

admin

मुख्य विकास अधिकारी ने किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण; जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू, स्टॉक पर्याप्त… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

चारधाम छड़ी यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page