Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन और वार्ड नंबर 07 चक्रगांव में किया डोर टू डोर प्रचार बताई अपनी प्राथमिकताएं… पढ़ें।

 

 

 

 

 

बड़कोट। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और प्रेस वार्ता कर नगरपालिका के समस्याओं के समाधान की बात की।

सुनील थपलियाल ने पत्रकारों को बताया कि वह लगभग-लगभग दो दशकों से नगरपालिका बड़कोट की समस्याओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उठा रहें हैं और उन्हे सफलता भी मिली है।

सुनिल थपलियाल कोरोना काल में हुये संघर्ष और बड़कोट पंपिंग योजना को लेकर 48 दिन तक चले आंदोलन का भी हवाला दिया और जब इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सरकार से कोर्ट ने शपथ पत्र मांगा और बड़कोट नगरपालिका को मार्च तक पानी देने की बात कही।

सुनील थपलियाल ने निर्दलीय प्रत्याशी कपिल देव रावत के नांमाकन पत्र रद्द करने पर खेद जताया वहीं दूसरी ओर थपलियाल ने बताया कि नगरपालिका बड़कोट यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव है और यहां पेयजल और जाम सहित तमाम समस्याएं हैं और सभी का समाधान होगा।

कार्यकाल के उद्घाटन के बाद निर्दलीय थपलियाल ने वार्ड नंबर 07 चक्रगांव का डोर टू डोर प्रचार किया और लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

Related posts

ससुराल गया दामाद हुई बेहरमी से पीटाई परिजनों के आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बुधवार तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बन्द, शराब की दुकान भी दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी

admin

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, शादी से बड़कोट लौट रहा था वाहन

admin

You cannot copy content of this page