Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

संविधान दिवस पर कर्णप्रयाग महाविद्यालय विचार गोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन.. पढ़ें।

 

 

कर्णप्रयाग ।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग, चमोली में राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर वी .एन. खाली द्वारा संविधान दिवस की शपथ दिलाकर किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार देता है। हमें इसका आदर और पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मदन लाल शर्मा ने कहा कि संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि वह हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है l इसके माध्यम से ही हम एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं l वहीं, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाने का अवसर देता है l विचार गोष्ठी में डॉ. कविता पाठक, डॉ. इंद्रेश पांडे, डॉ. हरीश बहुगुणा व सोहन मुनियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत महाविद्यालय के सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय व राहुल, द्वितीय स्थान सलोनी और तृतीय स्थान सुहानी व अंशुल रावत ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्राचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती, हिना नौटियाल, डॉ चंद्रमोहन जस्वान, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ. एम. एस. कंडारी, श्रीमती मीना रयाल सहित समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : भालू के हमले में एक महिला घायल

Jp Bahuguna

बाल खिलाड़ी अस्तित्व ने उत्तराखंड में अपना अस्तित्व किया कायम, बाल खिलाड़ी के नाम से UK PCS Main में पूछा गया प्रश्न…..

admin

मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं ली समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page