Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व इगास बग्वाल… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में आज जनपद में इगास बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में इगास बग्वाल मनायी गई । जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन विभाग द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारीयों सहित स्थानीय लोगों ने भेलो एवं लोक सांस्कृतिक झुमैलो गीतों पर झूमते व नृत्य करते हुए भव्य तरीके से मनाया।

कहा जाता है कि लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दीये जला कर उनका स्वागत किया। यह खबर गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। इस खबर की खुशी में गढ़वाल क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली का नाम दिया गया। दूसरी मान्यता यह है कि गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी। इस खुशी में दीपावली (इगास) मनाया थी।

कार्यक्रम की शुरुआत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी ने दीप प्रज्वालित कर किया।

Related posts

पर्यटन विभाग ने लगाया दो दिवसीय जागरूकता शिविर आवासीय होटल और होमस्टे के पंजीकरण की दी जानकारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*चकराता महाविद्यालय में विश्वविद्यालयी परीक्षाएं संपन्न, शत-प्रति-शत परीक्षार्थी रहे उपस्थित*

admin

You cannot copy content of this page