Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारियों ने 25वें राज्य स्थापना दिवस पर उठाई सम्मान पेंशन की मांग और सीएम को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।चिन्हित राज्य आंदोलन कारी संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने 25वे राज्य स्थापना दिवस पर एक सम्मान पेंशन /वृद्धि पन्द्रह हजार किये जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
मालूम हो कि चिन्हित राज्य आंदोलन कारी संयुक्त समिति के ब्लॉक अध्यक्ष बालगोविन्द डोभाल ने कहा कि 2 अक्टूबर 2023 को शहीद स्मारक रामपुर तिराहे से उत्तराखंड के समस्त राज्य आंदोलनकारियों को एक सम्मान पेंशन/वृद्धि की घोषणा की थी और सभी आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को विश्वास है कि राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान पेंशन में वृद्धि करते हुए 15000 रु पेंशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकत्तर आंदोलनकारी 60 वर्ष पार कर चुके है। लिहाजा पेंशन वृद्धि होना नितांत आवश्यक है।
ज्ञापन देने वाले सभी आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सम्मान पेंशन की वृद्धि 15000रु किये जाने की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बालगोविन्द डोभाल,एडवोकेट वीरेंद्र पायल,भरत सिंह रावत,गणेश रमोला, विजय सिंह, भगवती भद्री, किताब सिंह रावत,चैन सिंह, तेग सिंह,रणवीर सिंह, विनोद प्रसाद गैरोला, रामप्रकाश रतुड़ी, नरोत्तम सेमवाल, नागेंद्र गौड़,पूर्ण सिंह,अर्जुन सिंह,जगमोहन सिंह,भजन सिंह,राधाकृष्ण, कुशाल मणि, मनवीर बर्तवाल,लखपत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता के ए पाल फाईनल मुकाबले में शिव क्लब दारसौं ने जीता मैच….

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालय टटाऊं बड़कोट में लगने वाला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर स्थगित जनपद में प्रभावी है धारा 163…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

admin

You cannot copy content of this page