Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

25वां राज्य स्थापना दिवस समारोह छः दिनों तक धूम-धाम से मनाया जायेगा: डीएम

उत्तरकाशी अरविन्द थपलियाल।जिले में 25वां राज्य स्थापना दिवस समारोह छः दिनों तक धूम-धाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 नवंबर से 11 नवंबर तक जिले में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आगामी 6 नवंबर को जिला, ब्लॉक एवं नगर निकायों के स्तर पर वृहद स्वच्छता अभियंता संचालित होगा और पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन हेतु मास्क, गमबूट, ग्लब्स, जैकेट आदि सामग्री वितरित की जाएगी। आगामी 7 नवंबर को विद्यालयों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ‘ कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी बाल विकास विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 08 नवंबर को युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 08 नवंबर से 10 नवंबर तक जिले के सभी राजकीय भवनों व प्रतिष्ठानों को सायं 6 से 7 बजे तक एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किया जाएगा।
25वां राज्य स्थापना दिवस पर आगामी 9 नवंबर को जिला मुख्यालय पर शौर्य स्थल ज्ञानसू में प्रातः 10 बजे से मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर आईटीबीपी के द्वारा बैंड की प्रस्तुति एवं सलामी कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शौर्य स्थल ज्ञानसू में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन भी किया जाएगा सभी तहसीलों में भी वरिष्ठ राज्यांदोलनकारियों के सम्मानार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी श्रृंखला में आगामी 10 नवंबर को जोशियाड़ा झील में जल क्रीड़ा उत्सव एवं 11 नवंबर को गंगा आरती स्थल बाड़ाहाट में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर निर्धारित कार्यक्रमों का भव्यता व गरिमा के साथ आयोजन किया जाय। इन कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल.सेमवाल, उप जिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी, उप जिलाधिकारी पुरोला नवाजिश खलीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित—शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :कल बुधवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Jp Bahuguna

पुलिस ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मन्दिर में शिवभक्तों के लिए किया भण्डारे का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page