Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सपेटा गांव में रसोईघर पर लगी आग सामान जलकर राख पिडि़त ने मदद की लगाई गुहार… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। ग्राम सभा सपेटा में आज सुबह एक रसोईघर में आग लग गयी जिसे ग्रामीणों की मदद से काबू में कर लिया गया भले ही उसमें रखा राशन व अन्य सामाग्री जलकर खाक हो गयी। राजस्व उपनिरीक्षक मौके के लिए रवाना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक रसोईघर पर आग से गाँव मे सनसनी फैल गयी, रसोई के अंदर गैस सिलिंडर फटने के बाद आग बेकाबू हो गई, जिससे रसोई के साथ लकड़ी का बना कमरा भी आग की चपेट में आ गया। तहसील क्षेत्रान्तर्गत सपेटा गांव में एक आवासीय भवन की छत पर बनी लकड़ी की रसोई में आग लग गई, जिससे यहां सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई
भवन स्वामी जनक सिंह ने बताया कि घटना की तत्काल राजस्व विभाग को जानकारी दे दी थी। काफी नुकसान हुआ है। सुक्रिया रहा कि आगजनी होते ही सभी सुरक्षित स्थल पर चले गए थे।

Related posts

उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को संजो रही ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका : डा.हर्षवंती बिष्ट

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :डीएम ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को  दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से पुण्य फल प्राप्त होता है :शिव प्रसाद नौटियाल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page