Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आक्रोश ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन… पढ़ें ‌

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी के विकासखंड नौगाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग के लिए व्यापार मंडल के सहयोग से स्थानीय लोगों ने यमुनोत्री हाइवे पर धरना दिया और बाजार में जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर पहुंची तहसीलदार बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र कार्यवाही न होने पर यमुनोत्री हाइवे को जाम कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। नगरवासियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम के अलावा 200 से अधिक गाँव के लोगो का अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थान्तरण करने सहित अन्य रिक्त पड़े चिकित्सक की भर्ती सहित पेयजल संकट से निजात पाने के लिए पंपिंग योजना की स्वीकृति होना जरूरी है अगर मांगे नही मानी गयी थी उग्र आंदोलन होगा।
स्थानीय लोगों ने वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाये और नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य के अनदेखी का आरोप लगाया।
धरना प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, उत्तराखंड बेरोजगार संघ अध्यक्ष बाबी पंवार, समाजसेवी कुलदीप चौहान, श्याम सिंह राणा, रामप्रसाद सेमवाल,अनुज रावत, वासुदेव डिमरी,नविन चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया।

Related posts

पत्रकारों के लिए हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विचार एक नई सोच संस्था ने किया आयोजन

admin

सनातन संस्कृति की पहचान है पारंपरिक वेशभूषा: स्वामी रामभजन वन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिए उकसाने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page