Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आयुष विंग ने बाल शिक्षा सदन स्कूल में आर्युविद्या कैंप के तहत निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का किया आयोजन और छात्रों को दी जानकारी… पढ़ें

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट की आयुष विंग ने बाल शिक्षा सदन स्कूल में आर्युविद्या कैंप के तहत निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को योगाभ्यास करवाने के साथ ही आयुष की जानकारी दी गयी।
मालूम हो कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट की आयुष विंग द्वारा विभिन्न स्कूलों में आयुर्विद्या कैंप आयोजत किये जा रहें है ,वुधवार को बाल शिक्षा सदन स्कूल में आयुष विंग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर लगाया गया । जिसमें छात्रों को योगाभ्यास करवाने के साथ ही आयुर्वेद की जानकारियां दी गईं। छात्रों को आयुर्वेद से संबंधित बुकलेट भी दिए गए। आयुष डॉक्टरों ने बी एस एस स्कूल में आयुर्विद्या कैंप में छात्र-छात्राओं को ऋतुचर्या, दिनचर्या, आहार-विहार तथा योगाभ्यास करने के बाद इससे से संबंधित बुकलेट और 30 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इसके साथ ही 50 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ मनमोहन सिंह राणा और स्कूल संस्थापक सुनील थपलियाल ने औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कैंप में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी डॉ मनमोहन सिंह राणा, डॉ.स्वाति भंडारी,चीफ फार्मिसिस्ट नागेंद्र दत्त सेमवाल, श्रीमती रश्मि भट्ट, योग प्रशिक्षक श्रीमती शशि बाला रावत,स्टाफ नर्स श्रीमती दीपशिखा कैंतुरा ,योग सहायक कुलवीर रावत,पंचकर्म टेक्नीशियन दयाराम,श्रीमती बिंदु चौहान ,प्रबंधक उषा थपलियाल,प्रधानाचार्य कामेश शाह,विजय प्रकाश, वीरेश लाल,विपिन रावत,कृष्णा बधानी, गीता बिष्ट,नीलम,नितिका रावत,दीपिका डोभाल,पलक जैन, मुश्कान ,रुशी देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीजी कालेज कर्णप्रयाग के कला संकाय भवन में बनी एक स्मार्ट क्लास, बिग स्क्रीन एलईडी स्थापित।

Arvind Thapliyal

विधानसभा चुनाव:-प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने को जागरूक करेगी विद्यार्थी परिषद

admin

पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल भूख हड़ताल 42वें दिन भी जारी और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page