Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंताओं को जिले में कैम्प कर जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करना जरूरी है। इसके लिए निर्माणाधीन योजनाओं पर तेजी से काम करने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टाफ व संसाधनों की तैनाती करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योजना की प्रगति पर अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता निरंतर निगरानी बनाए रखें। जिलाधिकारी ने अभियंताओं को निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा तथा स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं के कार्यों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने मोरी व नौगांव विकास खंड में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश देते हुए पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं के गुणवत्ता आश्वासन हेतु नियमानुसार थर्ड पार्टी जांच की प्रक्रिया व जिओ टैगिंग आदि कार्यों को शीघ्र संपन्न कराने पर बल दिया। जिलाधिकारी पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंताओं को जिले में रहकर कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में अविलंब सुधार लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि वन भूमि की स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण कराने के साथ ही योजनाओं के निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए लगातार कारगर प्रयास किए जांय। जिलाधिकारी ने पंपिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के सभी बिन्दुओं पर लंबित कार्यों को तुरंत शुरू कराए जांय। जिलाधिकारी ने जल निगम को प्रगति में तेजी से सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले दौर में जल जीवन मिशन के तहत विकास खंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 1292 कार्यों में से 1176 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 116 कार्य प्रगति पर हैं जिनमें से जल निगम उत्तरकाशी के अधीन 68, जल निगम पुरोला के अधीन 32 एवं जल संस्थान उत्तरकाशी के अधीन 16 योजनाओं पर काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 15 पंपिंग पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। जिनमें से सुनाल्डी एवं राजगढ़ी की पंपिंग पेयजल योजनाओं को छोड़कर अन्य पंपिंग योजनाओं पर काम जल्द पूरा जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी, अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान विनोद रमोला अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम संदीप कश्यप,, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान एल.सी. रमोला, अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल, विनोद पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था । धयेश्वर नाग महाराज की देव डोली सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिये रवाना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:मानसून काल की तैयारी,जिलाधिकारी ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मूड पर रहने के दिए निर्देश

admin

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page