Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लोनिवि कर्मियों के सेवानिवृत्त पर विदेश से आये सनातनी श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जमकर किया नृत्य,बनी जाम की स्तिथि ,पढ़े पूरी खबर…..

 

बड़कोट।
लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खण्ड से तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी गयी । इस दौरान बैंड बाजे से विदाई के दौरान यमुनोत्री दर्शन को आये लंदन के श्रद्धालु झूमने लगे और विभाग के बाहर रोड़ पर नृत्य करते दिखे।
मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग बड़कोट से कर्मचारी उमेद सिंह और झूम सिंह और राष्ट्रीय राजमार्ग से बृजमोहन नेगी को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी और जैसे ही उन्हें घर के लिए बेंड बाजा के साथ विभाग से बाहर निकले वैसे ही यमुनोत्री धाम दर्शन को आये लंदन के महेंद्र पटेल परिवार जन व साथियों ने रोड़ पर रवांई के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लग गयी थोड़ी देर तक जाम की स्थिति बन गयी।इधर विदाई के समय लोनिवि
सहायक अभियंता एसआर डोभाल ने कहा कि कर्मी उमेद सिंह व झूम सिंह का कार्य काफी सराहनीय रहा है। इन्होंने अपने कार्य के प्रति कभी कोई लापरवाही नहीं की। यह अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा वफादार रहें हैं। जब हमारे बीच में से कोई विदा होता है तो हमें दुख भी होता है लेकिन साथ में हमें खुशी भी है कि वह बिना बेदाग सेवानिवृत्त होकर अपने घर जा रहे है। सर्विस के बाद उसकी यादें ही रह जाती हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। एन एच अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने कहा कि कर्मी बृजमोहन नेगी ने ईमानदारी से अपना कार्य किया उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके पद से नहीं बल्कि काम से होती है। उन्होंने कहा कि विदाई समारोह भी एक शादी समारोह जैसा कार्यक्रम होता है।  इस मौके पर लोनिवि में सहायक अभियंता  ,ध्वज्वीर तोमर,सत्यपाल,विनोद कुमार, पंकज, कैलाश, सहित सभी कर्मी जबकि एनएच में सहायक अभियंता अंकित नौटियाल, बृजमोहन नौटियाल, राकेश, महेंद्र, सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी व परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

ग्राम पंचायत के पेयजल के मूल श्रोत का हुआ जीर्णोद्धार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का किया धन्यवाद…

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त प्रशासन पंहुचा मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक मौत…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी आपातकालीन कार्यों के पुनर्निर्माण में बजट बाधा नहीं बनेगा ;आपदा सचिव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page