Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद News:-समाजसेवी अब्बल चंद कुमाई की धर्मपत्नी का निधन, विभिन्न सामाजिक -राजनितिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की,क्षेत्र में शोक की लहर

बड़कोट।
दुःखद समाचार।
उत्तराखंड घोषित चार पृथक जनपद संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी अब्बल चंद कुमाई की 73 वर्षीय धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना कुमाई का आकस्मिक निधन हो गया।
सूचना मिलते ही उत्त्तरकाशी जनपद के यमुनाघाटी, भण्डारस्यू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बड़कोट नगर पालिका के रहने वाले अब्बल चंद कुमाई की पत्नी सुलोचना कुमाई का निधन शुक्रवार को एम्बुलेश से अस्पताल ले जाते समय सेलाकुई के पास हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों ओर शोक की लहर दौड़ गयी। अपने पत्नी के निधन के बाद कुमाई परिवार के सभी सदस्य गमगीन है।
शनिवार को हरिद्वार खड़कडी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे देहरादून उनके आवास से हरिद्वार के लिए निकलेगी।
सुलोचना कुमाई तीन बेटों की मां थी। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक -राजनितिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।

Related posts

उत्तरकाशी :एसडीआरएफ ने बरामद किया एक अज्ञात शव

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:हाकम सिंह के रिजॉर्ट की आज राजस्व व वन विभाग की टीम ने किया भौतिक सत्यापन,अतिक्रमण की पुष्टि

admin

साईं सृजन पटल ने डाॅ.हरीश रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page